Ballia Breaking News UP Bihar

लापरवाह चिकित्सा अधिकारियों का वेतन रोकने का मंडलायुक्त ने दिया आदेश

मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट में की समीक्षा बैठक

बलियामंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पूर्व भ्रमण में किए गए निर्देशों के अनुपालन में कृत कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। खंड विकास अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने ग्रामीण कार्यों का सत्यापन और निरीक्षण के संबंध में जानकारी मांगी। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों से अपने कार्यों के प्रति उत्तरदायी रहने का निर्देश दिया और कहा कि सभी लोग अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करें क्योंकि हम सभी की जिम्मेदारी जनता के प्रति है और जनता की हम सब से बहुत ही अपेक्षाएं रहती है। जिला पंचायत अधिकारी से उन्होंने सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी। सामुदायिक शौचालयों के संबंध में उन्होंने पूछा कि इसके निर्माण में जिन ईंटो का प्रयोग किया गया है वह सही है या नहीं। इस संबंध में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि इन ईंटो की जांच करवा लें।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी से धान खरीद के संबंध में जानकारी मांगी और कहा कि सभी धान खरीद केंद्रों में समय से धान की खरीद की जाए ताकि किसानों को इधर-उधर भटकना न पड़े और किसानों को धान का उचित मूल्य समय से मिल जाए और उन्हें अपना धान औने पौने दामों में बिचौलियों को ना बेचना पड़े।

आरटीआई आवेदन करने के लिए Visit उत्तर प्रदेश आरटीआई ऑनलाइन
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP

मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक करते हुए मंडलायुक्त ने बहुत सी कमियां पाई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी तन्मय कक्कड़ को आदेश दिया कि जो भी चिकित्सा अधिकारी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं उनका वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। कोविड टीकाकरण के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से टीकाकरण के कम लगने का कारण पूछा। सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के संबंध में उन्होंने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों से पूछा कि उसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है या नहीं अगर नहीं मिल रहा है तो उसके संबंध में कारण बताने को कहा ।उन्होंने उन सभी चिकित्सा अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई जो अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं। मंडलायुक्त ने एडिशनल सीएमओ डॉ वीरेंद्र का वेतन तत्काल रोकने का आदेश सीएमओ को दिया। बांसडीह के चिकित्सा अधिकारी एस.के. तिवारी के बैठक में उपस्थित न रहने पर उनका वेतन भी रोकने का आदेश मंडलायुक्त ने दिया। उन्होंने सीएमओ को आदेश दिया कि बिना अनुमति के चिकित्सा अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोक दिया जाए ।एमओआईसी प्रशांत कुमार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अन्य एमओआईसी को उनका अनुसरण करने के लिए कहा ।उन्होंने कहा कि किसी भी आशा कार्यकर्ता का पेमेंट बेवजह न रोका जाए ।

इस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अदिति सिंह,एसपी राजकरण नैयर, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तन्मय कक्कड़ के अतिरिक्त अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


Enjoy Live Vivid Bharti
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20
Click here for more live radio
Advertisement
9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs
Click here for more live radio

कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें
donate
donate
Please donate to support our work
Pradeep Gupta
Turns chaos into clarity.