Turns chaos into clarity.
Breaking News

नवीन दांडिक विधियों पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन

जनपद की न्यायपालिका, कार्यपालिका, पुलिस प्रशासन एवं अधिवक्तागण सिविल व क्रिमिनल और रेवेन्यू बार एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित नवीन दांडिक विधियों (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,2023 भारतीय न्याय संहिता, 2023,भारतीय साक्ष्य अधिनियम,2023) पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला जिला जज अशोक कुमार सप्तम की अध्यक्षता में गंगा बहुउद्देशीय सभागार में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, अधिवक्तागण व कानून से संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों ने ने प्रतिभाग किया।

Breaking News

पुरानी पेंशन कि ख़ुशी को शिक्षकों मिठाई खिलाकर किया इजहार

विशिष्ट बी.टी.सी.शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन बलिया के पदाधिकारियों सहित 2004 बैच के शिक्षकों ने सेंट्रल मेमोरेंडम 03.03.2023 के अनुरूप शासन द्वारा आदेश जारी होने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। साथ ही मुख्यमंत्री जी को धन्यबाद ज्ञापित करते हुए समग्र पुरानी पेंशन बहाली की मांग किया।

Breaking News

जनपद के नवागत डीएम ने ग्रहण किया कार्यभार

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के स्थान पर नए जिलाधिकारी के रूप में प्रवीण कुमार लक्षकार ने कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार अभी तक निर्वाचन आयोग में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर तैनात थे‌। इससे पहले वे हाथरस, मिर्जापुर और पीलीभीत के जिलाधिकारी रह चुके हैं।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, एडीएम डीपी सिंह,सीआर‌ओ त्रिभुवन, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Breaking News

डॉक्टर्स डे : एक जुलाई को चिकित्सकों का सम्मान व कार्यशाला

आइएमए बलिया व बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक जुलाई चिकित्सक दिवस के अवसर पर नगर से सटे हनुमानगंज स्थित महादेव पैलेस में चिकित्सा जगत से जुड़े चिकित्सकों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया है. जिसमें एक सतत प्रशिक्षण कार्यक्रम (कार्यशाला) का आयोजन भी किया गया है. जिसमें वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल्स से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा व्याख्यान भी प्रस्तुत किया जाएगा. यह जानकारी बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर विनोद कुमार गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी.

Breaking News

बलिया मण्डल को उत्तर प्रदेश में डाक वितरण में द्वितीय स्थान, चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने डाक अधीक्षक हेमंत कुमार को किया सम्मानित

डाक विभाग द्वारा लखनऊ में आयोजित सर्किल एक्सिलेंस अवार्ड समारोह में उत्तर प्रदेश परिमंडल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसमें वाराणसी परिक्षेत्र के 13 अधिकारियों/ कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों हेतु उत्तर प्रदेश के चीफ़ पोस्टमास्टर जनरल श्री बा. सेल्वकुमार ने वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव की उपस्थिति में सम्मानित किया।

Breaking News Crime Entertainment International Politics State

कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में राज्य कर, विभाग बलिया द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती को *व्यापार कल्याण दिवस* के रूप में मनाया गया।यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ने भामाशाह की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।यहां पर कलेक्ट्रेट सभागार के बरामदे में विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादों के स्टाल लगाए गए थे, जिसका मुख्य विकास अधिकारी ने अवलोकन भी किया।

Breaking News

नवीन दाण्डिक विधियों पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ

गंगा बहुउद्देशीय सभागार में नवीन दांडिक विधियों पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें ज़िले के सभी पुलिस अधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, अधिवक्ता गण व क़ानून से संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया । सभी को नवीन दांडिक विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Breaking News Health International Politics State

कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाया गया स्टॉल बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में राज्य कर, विभाग बलिया द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती को *व्यापार कल्याण दिवस* के रूप में मनाया गया।यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार […]

Breaking News

प्रवीण कुमार लक्षकार बने बलिया के नए डीएम

लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद शासन ने आईएएस और आईपीएस का स्थानांतरण करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शासन ने 2012 बैच के आईएएस प्रवीण कुमार लक्षकार को बलिया जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया है। नवागत जिलाधिकारी राजस्थान के जयपुर के मूल निवासी है।