मौसम: मई के आखिर तक सताएगी उमस भरी गर्मी

नई दिल्ली/लखनऊ : देश भर के अधिकतर राज्यों में चिलचिलाती गर्मी से आमजन परेशान है. गर्मी का आलम यह है कि घरों से निकलने में भी लोग परहेज कर रहे है. शहर कि सड़कों पर दोपहर के समय न के बराबर लोग दिख रहे हा. राजधानी में तेज हवाएं चलने से को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है. उमस के कारण 41 डिग्री तापमान में भी 50 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस की गई. आलम यह है पारा सभी रिकॉर्ड तोड़कर 48 डिग्री तक गर्मी का एहसास करा चुका है. लोग सुबह में ही भीषण गर्मी कि तपिश का अनुभव कर रहे हैं. चिलचिलाती धूप के बीच लोग पसीने से भी भीगते नजर आए.

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक यानी 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान यूपी का पूर्वांचल येलो अलर्ट जोन में रहा. इससे पहले बुधवार को तापमान 43.4 डिग्री, मंगलवार को 42.4 डिग्री और सोमवार को 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था.
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7:15 बजे तक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया है. जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 31 डिग्री, गुरुग्राम में 32 डिग्री, गाजियाबाद में 31 डिग्री, ग्रेटर नोएडा में 31 डिग्री और नोएडा में 31 डिग्री सेल्सियस रिपोर्ट दर्ज किया गया है.
मौसम पूर्वानुमान विभाग के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा. तेज हवाएं रहेंगी. हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी. रात के समय कुछ जगहों पर लू की स्थिति रह सकती है. अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है. इसके बाद 25 से 27 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अधिकतम तापमान 44 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 से 30 डिग्री रह सकता है. इस दौरान हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है.
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7:15 बजे तक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया है. जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 31 डिग्री, गुरुग्राम में 32 डिग्री, गाजियाबाद में 31 डिग्री, ग्रेटर नोएडा में 31 डिग्री और नोएडा में 31 डिग्री सेल्सियस रिपोर्ट दर्ज किया गया है.

जानिये कब आएगा मॉनसून ?
इस भीषण गर्मी में दिल्ली वालों को इंतजार है तो सिर्फ बारिश का. क्योंकि बारिश ही इस गर्मी से राहत दे सकती है. इस बार दिल्ली में मॉनसून के आने का समय 25 मई से 30 जून तक हो सकता है . हालांकि सबसे पहले मॉनसून केरल में दस्तक देता है. उसके बाद आगे बढ़ता है. यानि दिल्ली वालों को अभी बारिश के लिए थोड़ा समय और इंतजार करना होगा.
Enjoy Live Vivid Bharti Click here for more live radio
Advertisement 7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20 Click here for more live radio
Advertisement 9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs Click here for more live radio
कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें Please donate to support our work

















Your IP Address : 216.73.217.32