डीएम रविंद्र कुमार को शासन ने विशेष सचिव संस्कृति के पद पर तैनाती

बलिया। लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद शासन ने आईएएस और आईपीएस का स्थानांतरण करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शासन ने 2012 बैच के आईएएस प्रवीण कुमार लक्षकार को बलिया जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया है। नवागत जिलाधिकारी राजस्थान के जयपुर के मूल निवासी है।

प्रवीण कुमार लक्षकार को वर्ष 2013 में रायबरेली में ट्रेनी आईएएस के रूप में पहली तैनाती मिली थी। इसके बाद सात अगस्त 2014 में इनकी तैनाती अलीगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में हुई। 21 अप्रैल 2016 में सीडीओ ललितपुर, 17 अप्रैल 2018 में विशेष सचिव पंचायती राज तथा 2 मार्च 2019 में जिलाधिकारी हाथरस बने। इसके बाद जिलाधिकारी मिर्जापुर, जिलाधिकारी पीलीभीत के पद पर बखूबी कार्यभार संभाला। वहीं जिलाधिकारी बलिया रविन्द्र कुमार को शासन ने विशेष संस्कृति के पद पर तैनात किया है।
Comments
No comments yet.