Ballia News : पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने चार निरीक्षक तथा एक उप निरीक्षक को तात्कालिक प्रभाव से नवीन तैनाती दी है। जनहित/प्रशासनिकहित में हुए इस स्थानांतरण में महिला थानाध्यक्ष समेत चार थानों के प्रभारी बदल गये है। एसपी ने सम्बन्धित को आदेश का अनुपालन तत्काल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

निरीक्षक अपराध थाना सहतवार संजय सिंह को प्रभारी निरीक्षक बांसडीह बनाया गया है। निरीक्षक संतोष यादव को अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू बने है, जबकि निरीक्षक अपराध थाना फेफना हरिशंकर सिंह को प्रभारी निरीक्षक नगरा की कमान मिली है। निरीक्षक अशोक कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक हल्दी बनाया गया है। वहीं, उप निरीक्षक कल्पना मिश्रा को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष महिला थाना बनाया गया है।