कॉमनवेल्थ कराटे : चैंपियनशिप में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के मॉन्क ल्यूक को 0-4 से करारी शिकस्त
साउथ अफ्रीका के डरबन में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक चल रहे 11वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए अंडर 21 आयु वर्ग के–67 किग्रा.भारवर्ग में हरपुर मिढ़्ढी निवासी युवराज सिंह यादव ने फाइनल राउंड में एक तरफ जहां इंग्लैंड के मॉन्क ल्यूक को 0-4 से करारी शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया वहीं कैडेट– 57 किग्रा.भारवर्ग में हनी सोनी को साऊथ अफ्रीका के खिलाड़ी एंजेल ब्रेक्स से रोमांचक मुकाबले के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।