◼️दी सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ संपन्न
◼️शेष सभी पदों पर निर्विरोध हुए घोषित
बलिया: द सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए शुक्रवार को गहमा-गहमी के बीच चुनाव कराया गया. देर शाम को संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद सुरेंद्र तिवारी को कुल 148 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी यशवीर सिंह को 77 मत मिले, इस तरह सुरेंद्र तिवारी अपने निकतम प्रतिद्वंदी को 71 मतों से पराजित कर विजयी घोषित हुए. दिलचस्प लड़ाई तो महामंत्री के पद के लिए रहा। महामंत्री के पद पर धीरेंद्र कुमार तिवारी कुल 124 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिदून्दी अजय कुमार पाण्डेय को मात्र एक मत से पराजित किए।
बता दे कि दी सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव एक वर्षीय होता है एल्डर्स कमेटी के निर्देशन में निर्वाचन अधिकारी परमात्मा नंद सिंह व विद्यासागर मिश्रा ,मणिन्द्र नाथ राय तथा अन्य सिविल के अधिवक्ताओं के सहयोग से चुनाव सम्पन्न कराया गया । शांति पूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन भोलानाथ मिश्रा व चुनाव अधिकारी गण द्वारा सभी अधिवक्ताओं को आभार व्यक्त किया है।
अध्यक्ष पद हेतु पांच प्रत्याशियों को मिले मत का आंकड़ा निम्न है-
1.सुरेंद्र कुमार तिवारी-148मत
2.यशवीर सिंह -77मत
3.जितेंद्र बहादुर सिंह -71
4.अशोक कुमार ओझा-34
5.विजय शंकर चौबे-15
महामंत्री पद का आंकड़ा
धीरेन्द्र तिवारी 125
अजय पाण्डेय 124
सत्येंद्र सिंह 94

Comments
No comments yet.