
श्री धन्वंतरी जन्मोत्सव का आयोजन राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में

बलिया : अष्टम आयुर्वेद दिवस एवं श्री धन्वंतरी जन्मोत्सव का आयोजन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया के प्रांगण में आयुष विभाग के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान आयुष विभाग की ओर से स्कूली बच्चों का आयुर्वेद की महत्ता पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया. जिसमें अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

इस मौके पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अनिल कुमार, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेत्रपाल सिंह तथा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद्र यादव, हृदयानन्द जी, सहित अन्य चिकित्सा अधिकारियों ने श्री धनवंतरी के चित्र के समक्ष पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि वर्तमान परिवेश में आयुर्वेद चिकित्सा से ही अपने जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जहां अत्याधुनिक पद्धतियां लोगों के लिए नुकसानदेह साबित हो रही हैं. वहीं आयुर्वेदिक पद्धति से तमाम मरीज को रोगों से मुक्ति मिल रही है. इस मौके पर आयोजित आयुर्वेद दिवस विषयक भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने तर्कों से आयुर्वेद को सर्वश्रेष्ठ पद्धति बताया. कहा कि यह वर्तमान परिवेश में बहुत ही जरूरी हो गया है.

अंग्रेजी दवाओं के दुष्परिणाम सब लोग देख रहा है.इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार सिंह एवं प्रियंका सिंह ने किया. निर्णायक मंडल में डॉक्टर शिव दुलार यादव व डॉ. सुभाष यादव डॉ. नम्रता पटेल शामिल है. इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में रामरति सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान की शुभ्रा सिंह को प्रथम, वैष्णवी कुमारी को द्वितीय तथा बापू माध्यमिक विद्यालय के सोनम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. जबकि अन्य छात्र-छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Comments
No comments yet.