सशस्त्र सीमा बल के जवान के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज
शादी को झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने सशस्त्र सीमा बल के जवान के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया. उक्त मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांभवी यादव की अदालत में की गयी थी. कोर्ट के आदेश पर नगरा थाने की पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल के जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने विवेचना भी शुरू किया.