बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंजहवा बाबा स्थान दयाछपरा से करीब 200 मीटर पश्चिम-दक्षिण खेत में पड़े लाल रंग के ट्राली बैग में सड़ी-गली और कई टुकड़ों में एक किशोरी की डेड बॉडी मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। इसकी खबर फैलते देर नहीं लगी कि देखते ही देखते मौके पर लोगों कि भीड़ जुट गयी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान और एसएचओ धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने ट्राली बैग समेत डेड बॉडी को कब्जे में लिया।
प्रत्यक्षदर्शीयों कि माने तो खेत में लावारिश हालत में ट्राली बैग देख लोगों को किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्राली बैग खुलवाया तो अंदर का नजारा काफी खौफनाक था। कई टुकड़ों में सड़ी गली एक लाश ट्राली बैग में पड़ी थी, जिसमें दुर्गंध आ रही थी। लाश के आसपास मौके से पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे किशोरी की शिनाख्त की जा सकें। लाश किस युवती या किशोरी की है ? यहां कैसे पहुंची ? इस तरह के तमाम अनसुलझे सवालों के बीच पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है। इसको लेकर इलाके में तरह तरह के अटकलों का बाजार गर्म है.
Comments
No comments yet.