बलिया :दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर व्यासी नई बस्ती में बुधवार की देर शाम पट्टीदारी विवाद में यथार्थ विक्रम सिंह उर्फ गोलू सिंह की हत्या कर डी गयी थी. इस हत्याकांड में दुबहर थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 302 व 504 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दिया गया है। वहीं, थाना की पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश कर रही है।

दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर व्यासी नई बस्ती में बुधवार की देर शाम को पट्टीदारी विवाद में यथार्थ विक्रम सिंह उर्फ गोलू सिंह (25) पुत्र स्व. कामख्या नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के दूसरे दिन गुरुवार को मृतक की मां रिंकी सिंह की तहरीर पर दुबहर पुलिस ने बलजीत सिंह उर्फ अजय सिंह, सर्वजीत सिंह व  अमरजीत सिंह पुत्रगण नागेश्वर सिंह, मनोज सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह (निवासीगण : शिवपुर दियर व्यासी नई बस्ती, थाना दुबहड व सूर्यभान पुत्र रामेश्वर पाण्डेय तथा कौशल किशोर पाण्डेय पुत्र रामेश्वर पाण्डेय (निवासी जनाड़ी, थाना दुबहड) व शेरा कुंवर (निवासी बिगही, थाना बांसडीहरोड) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है.