बब्लू हत्याकाण्ड : पत्नी ने कम उम्र के आशिक के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरिया खुर्द में कुएं मे गला काटकर बब्लू पासवान (38 साल) पुत्र वृन्दापति पासवान निवासी सिकरिया खुर्द के फेंके गये शव पर से थाना गड़वार पुलिस ने 24घण्टे के भीतर खुलासा कर दिया है। बबलू की हत्या कोई और नही बल्कि उसकी पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर फावड़े से कर दी थी। इसके बाद शव को ठिकाने लागने कें लिये कुएं में फेख दिया था।