वकीलों के लिए क्रिमिनल बार में सांसद निधि के 11 लाख से बनेगा ई- लाइब्रेरी
बलिया. क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सभागार में शुक्रवार को सम्मान समारोह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. बरमेश्वर पांडेय का तैल चित्र अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसके मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
इस मौके पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि अधिवक्ता समाज एक जागरूक समाज है, अधिवक्ता समाज की जागरूकता हमें हमेशा प्रेरित करती है. उससे मैं बहुत प्रभावित रहता हूं. इसलिए जब भी अधिवक्ताओं ने कुछ कहा है उसे पूरा करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं से हमारी यही अपेक्षा है कि वह संसद में पारित किए गए कानून को आम जन-जन तक पहुंचने व लागू कराने में हमारी मदद करें. मैं आप लोगों से या निवेदन कर रहा हूं कि संसद में सर्वसम्मत से निर्मित कानून को लागू कराना बुद्धिजीवी वर्ग का कार्य है.

बलिया कचहरी के सुंदरीकरण को पूरा करने का मैने वादा किया है. जहां अधिवक्ता बैठते हैं उसे स्थान पर उनका पक्का चैंबर बन जाए. इसके लिए मैं काफी दिनों से प्रयासरत हूं. अधिवक्ताओं को ई लाइब्रेरी की सुविधा के लिए उन्होंने 11 लाख रुपया अपने निधि से देने का घोषणा किया.

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि अधिवक्ता व वादकारियों को सुविधा के मुद्दे पर मिल बैठकर चिंतन करने की जरूरत है. अधिवक्ताओं के कचहरी का सुंदरीकरण का कार्य कैसे हो सकता है. यह मेरे दिमाग़ में रहता है.इस मौके पर कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार तिवारी ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बार के वकीलों कि मांगों को पूरा किया. इसके लिए उन्होंने पुरे बार की ओर से भी धन्यवाद ज्ञापित किया. कहा की सांसद मस्त ने बार को पहले भी अपने निधि से बहुत कुछ दिया है. आगे भी वकीलों की समस्याओं के लिए धन की कमी न होने का जो आश्वासन दिया है. उसका स्वागत करते है. इस मौके पर सिविल बार के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे क्रिमिनल बार के महामंत्री अनिल कुमार मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी सिंह, भुवाल सिंह, हरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, बृजेश कुमार सिंह, रंगबली सिंह, राजेश सिंह, अजय कुमार, योगेश्वर यादव, कमलेश यादव, हिमांशु गुप्ता, करुणा निधान तिवारी, पंकज कुमार गुप्ता, संतोष सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, विवेकानंद पांडेय, वरुण पाण्डेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे. अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार तिवारी तथा संचालन रतन प्रकाश मिश्रा ने किया.