बलिया : बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में सनबीम स्कूल बलिया (Sunbeam school Ballia) में दशहरा उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के केजी 2 के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी तथा महिषासुर मर्दन की मनोहारी प्रस्तुति दी। क्लास 1 और 2 के बच्चों नें सीता स्वयंवर, राम वन गमन, रावण वध आदि का मंचन किया।
विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ अर्पिता सिंह तथा एडमिन संतोष चतुर्वेदी ने मां को चुनरी अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समापन पर दशहरा के महत्व पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या डॉ अर्पित सिंह ने कहा कि आज ही के दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था तथा मां दुर्गा ने नौ रात्री तथा दस दिन के युद्ध में अत्याचारी राक्षस महिषासुर का वध किया था। इसलिए यह त्यौहार समूचे भारतवर्ष में बुराई पर अच्छाई के विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। संचालन कक्षा 2 के बच्चे अल्सिका और सक्षम व संयोजन कोआर्डिनेटर निधि सिंह ने किया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर (निधि सिंह), पूजा चौहान, अंजलि सिंह, सभ्या सिंह, सुष्मिता सिंह, रेखा उपाध्याय, मिस्टर कृष्णा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Comments
No comments yet.