
नगर पालिका परिषद बलिया के कार्यालय मे वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अध्यक्ष संत कुमार मिठाई लाल ने सफाई कर्मचारियों के स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश भर मे आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत अंगवस्त्र और सुरक्षा किट देकर सम्मानित किया.
नगर पालिका परिषद बलिया मे आयोजित कार्यक्रम मे अध्यक्ष ने कहा की "प्रदेश के सभी निकायो मे वाल्मीकि जयंती के अवसर पर हमारे सफाई मित्रो को सम्मानित किया जा रहा, गर्व की बात महर्षि भृगु की तरह ही महर्षि वाल्मीकि जी की तपो भूमि भी बलिया रही है, आज के दिन मेरे द्वारा हमारे सफाई मित्रो को सम्मानित किया गया है, हमारे सफाई मित्र समाज के अभिन्न एवं महत्वपूर्ण अंग है जो हमें स्वच्छता जैसा महत्वपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराते है, हम सब इनके कार्यों के प्रति कृतज्ञ है, जो गंदगी को दूर करके स्वच्छ वातावरण हमें उपलब्ध कराते है.
इस अवसर पर सफाई इंस्पेक्टर नदीम अहमद, सफाई नायक संजय सिंह, अरविन्द गुप्ता, भारत भूषण मिश्रा, अभिषेक सिंह, अमरनाथ प्रसाद, गोपाल पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे
Comments
No comments yet.