बलिया : मेडिकल एसोसिएशन बलिया व टेंडर पाम हॉस्पिटल लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में नगर से सटे हनुमानगंज स्थित होटल महादेव पैलेस में शुक्रवार की देर शाम एक सतत मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें लखनऊ से आए वरिष्ठ ऑंकोलॉजिस्ट एवं नेफ्रोलॉजिस्ट ने अपने-अपने विभाग से संबंधित नवीनतम चिकित्सा पद्धत एवं रोग से बचाव पर चर्चा किया है.

इस मौके पर वरिष्ठ ऑंकोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभ्राहर्ष सिंह ने कहा कि कैंसर अब वैसी बीमारी नहीं रह गई है. जिसका इलाज संभव नहीं है बशर्ते कि हम उसे शुरुआती दौर में ही पकड़ ले उसकी जांच कर कर उसे फर्स्ट स्टेज में आगे बढ़ने से रोक दें. उन्होंने इस क्षेत्र में हुए नए शोध पर भी विस्तृत जानकारी दी. इस मौके पर लखनऊ से आए वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर संतोष कुमार ने नेफ्रोलॉजी से संबंधित बीमारियों और उसके चिकित्सा पद्धत पर भी विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि हमें किसी भी रोग को पकड़ने के लिए सबसे पहले डायग्नोस्ट करना जरूरी होता है.

अगर वास्तव में सही डायग्नोस्ट हो गया तो हम रोग पर जीत पा सकते हैं. इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वी पी द्विवेदी ने कहा कि हर रोज नए शोध हो रहे हैं सरकार भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ ना कुछ नया करने में जुटी हुई है. हमारी सरकारी तंत्र इन रोगों से लड़ने के लिए तरह-तरह के योजनाएं भी संचालित कर रहे हैं.

इस मौके पर मुख्य अतिथि सहित तमाम अतिथियों को स्मृति चिन्ह, बुके अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर अध्यक्ष डॉ डॉक्टर ददन राय, डॉ. पीके सिंह, डॉ बी. के. गुप्ता, डॉक्टर बीपी सिंह, डॉ. आरबी गुप्ता, डॉ धनंजय गुप्ता, डॉ विनोद सिंह, डॉ अनिल सोनी, डॉ. शिल्पा, डॉ अंशुमान राय, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. रितेश सोनी, आदि उपस्थित रहे. अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे एसोसिएशन के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया.