"प्राइड ऑफ पूर्वांचल" अवार्ड से काशीनगरी में नवाजे गए सनबीम के एमडी डॉ. कुँवर अरुण सिंह
Varanasi /Ballia : सनबीम स्कूल बलिया के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने काशी नगरी में बुधवार को प्राइड ऑफ पूर्वांचल अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान डॉ. सिंह को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला है। वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल निदेशक को अवार्ड मिलने की सूचना मिलते ही सनबीम स्कूल परिवार ही नहीं, शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। डॉ कुंवर अरुण सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.