
बलिया : शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक सिर चढ़कर बोलने लगा है. पुलिस से बेखौफ़ चोरों ने मंगलवार को दिनदहाड़े एक शिक्षक के मकान में घुसकर जेवरात सहित लाखों के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना कि जानकारी शिक्षक के घर लौटने पर हुई. जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खांगला गया. इस मामले शिक्षक कि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दिया है. लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है.

शहर कोतवाली क्षेत्र के आनन्द नगर निवासी ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने अपने आवास पर चोरी होने कि सूचना देकर रिपोर्ट करायी है. जिसमें उल्लेख किया है कि मेरा परिवार आनन्द नगर मुहल्ला बलिया में रहता है। दिनांक 16.07.2024 को सुबह मेरे घरे से अपने कार्यालय जाने के पश्चात मेरी बच्ची को विद्यालय छोड़ने 7.05 AM पर निकली और वापस 7.25 AM पर जब घर पहुँची तो उसने मुख्य गेट का ताला टूटा देखा। जब वह घर के अन्दर गई तो उसने देखा कि आलमारी खुली है, सामान विखरे पड़े है तथा आलमारी में रखे एक लाख दो हजार नगद रूपये एवं सोने चाँदी के सभी आभूषण गायब है। उसने तत्काल मुझे फोन से इसकी सूचना दी तथा जब मै घर पहुँचा तो पुलिस मेरे घर पर तफ्तीश कर रही थी.
Comments
No comments yet.