चितबड़ागांव। नगरपंचायत के वार्ड नंबर 4 मालवीय नगर मे लगा 63 केवीए का टांसफार्मर पिछले दो दिनों से फूंक गया है। जिसके चलते उमस भरी गर्मी में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ट्रांसफार्मर जलने के चलते सैकड़ों लोग के घरों में बिजली गुल हो गई है। जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
इस सन्दर्भ में जेई विपिन कुमार सिंह से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उमस भरी गर्मी के चलते जिले भर में टांसफार्मर जलने की समस्या है। इस ट्रांसफार्मर की जलने की जानकारी है। जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों एवं स्टोर को दे दिया है। जल्दी से जल्दी जला ट्रांसफार्मर बदलने प्रयास किया जा रहा है।
Comments
No comments yet.