खेजुरी बाजार में सरेआम बृजेश सिंह की दिन में हुई थी नृशंस हत्या

विधि संवाददाता

बलिया: दो माह 20दिनों पूर्व खेजुरी बाजार में बृजेश सिंह नामक युवक को साढ़े ग्यारह बजे दिन में सरेआम पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में कुर्की आदेश होने के उपरांत सोमवार को आरोपी अजय सिंह उर्फ सोनू ने पुलिस को चकमा देकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांभवी यादव की अदालत में आत्म समर्पण कर दिया. जहां सी जे एम ने न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए चौदह दिनों के रिमांड पर जिला जेल भेजने हेतु आदेश पारित की है।

अदालती सूत्रों के मुताबिक दो मई 2024 को साढ़े ग्यारह बजे दिन में बृजेश सिंह को मामूली विवाद के कारण दबंगई दिखाते हुए आरोपितों ने सरेआम पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिए थे। जिसमे कुछ आरोपी जिला जेल में निरुद्ध है। आरोपी सोनू पुलिस के गिरफ्त से काफी दूर था पुलिस उसे गिरफ्तार करने में असहज महसूस कर रही थी। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने कुर्की का भी आदेश कोर्ट द्वारा ले लिया था। फिर भी आरोपी ने पुलिस को चकमा देते हुए अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट