बलिया. शहर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आदित्री डेंटल एंड इंप्लांट सेंटर का उद्घाटन रविवार को डॉ. अभिषेक सिंह की मां श्रीमती प्रभा देवी ने फीता काटकर किया. इस दौरान उन्होंने इस अस्पताल से मिलने वाली सेवाओं व लाभ के बारे में जानकारी दिया.

इस मौके पर सेंटर की संचालक डॉ. रश्मि सिंह ने बताया कि दांत से संबंधित तमाम बीमारियों का हमारे सेंटर पर उपचार किया जाएगा. दांत के लिए मॉडर्न चिकित्सा सुविधाएं भी प्रदान कि जाएंगी.

इस मौके पर डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ संतोष कुमार , डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ. वैभव सिंह, डॉ अभिनव सिंह, डॉ. गौरव राय, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ सौरभ राय, डॉ. रविषेक सिंह, डॉ. तनवीर अहमद आदि लोग मौजूद रहे. इस मौके पर डॉ. अभिषेक सिंह ने सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार जताया.