कोतवाल सहित सभी पुलिसकार्मियों पर मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने की मांग रखी

बलिया : बांसडीह कस्बा निवासी रोहित पाण्डेय की बांसडीह कोतवाली गेट पर हुई हत्या के विरोध में सोमवार को सैकड़ों युवाओं ने एसपी आफिस पर प्रर्दशन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में युवाओं ने अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी को पत्रक देकर 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने, बांसडीह कोतवाल सहित सभी सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने तथा रोहित पाण्डेय के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग किया। युवाओं ने चेताया कि तय सीमा के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसके प्रशासन के अफसर जिम्मेदार होंगे.

बता दें कि बांसडीह कोतवाली गेट पर रोहित पाण्डेय की हुई हत्या के विरोध में सोमवार को सैकड़ों युवाओं ने एसपी कार्यालय के समक्ष प्रर्दशन किया. एसपी कार्यालय में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. कहा कि इस हत्याकांड के लिए थाने कि पुलिस पूरी तरह से जिम्मेदार है. इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे, राजेश पाण्डेय, प्रतुल ओझा, प्रताप पुंज पाण्डेय अंशु, मुखिया पाण्डेय आदि शामिल थे।