Breaking News Crime Entertainment National Politics Sports State

एडीजी जोन व डीआईजी की छापेमारी में 16 दलाल सहित दो पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी

सीएम के निर्देश पर कार्रवाई-थानाध्यक्ष नरही पन्नेलाल व समस्त कोरंटाडीह चौकी सस्पेंड, नौ पुलिस कर्मियों पर भी हुआ एफआईआर, जांच अभी जारी बलिया : यूपी-बिहार का बार्डर वाला थाना नरहीं वसूली के लिए कई दशक से सुर्खियों में चलता आ रहा है. किसी शिकायत के बाद सीएम के निर्देश पर सीमा स्थित भरौली चौराहा पर […]

Breaking News

बलिया में पुलिस से बेखौफ चोरों ने घर को खंगाला, पीड़ित ने दी तहरीर

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवशक्ति बिहार कालोनी बहादुरपुर स्थित परिखरा मार्ग पर बुधवार की रात शौरेंद्र कुमार तिवारी के मकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। लेकिन अभी तक चोरी का कोई सुराग नहीं लग पाया। इससे पहले भी इसी इलाके में दिनदहाड़े एक मकान में चोरी हुई थी जिसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ। चोरी की घटना को लेकर पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं। निशान खड़ा हो रहा है। चोरों के गैंग तक पुलिस पहुंचने में असफल साबित हो रही है।

Breaking News

जिले के 10 सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण, गैरहाजिर मिले 18 डॉक्टर व 66 स्टॉफ, मचा हड़कंप

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों व कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने के लिए सभी तहसील के एसडीएम/डिप्टी कलेक्टरों के माध्यम से जिले के दस सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण कराया। इस दौरान कुल 18 डॉक्टर व 66 स्टॉफ ड्यूटी से ​गैरहाजिर मिले। इन सभी अनुपस्थित डॉक्टरों व कर्मचारियों को एक दिन का वेतन काटने का निर्देश सीएमओ को दिया है। साथ ही यह भी कहा ​है कि सभी अस्पतालों में समय से उपस्थिति व बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराएं.

Breaking News Entertainment National Politics Sports State

भारतीय मजदूर संघ बलिया ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया 70 वां स्थापना दिवस

भारतीय मजदूर संघ बलिया ने राष्ट्रश्रषि श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया 70 वां स्थापना दिवस. संघ के जिला अध्यक्ष श्री सहदेव चौबे के,विभाग प्रमुख डा.दिवाकर तिवारी एवं मुख्य अतिथि रमेश सिंह जी प्रधानाचार्य नागजी ने श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर, एवम् दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Breaking News

अधिवक्ता मंच अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद को किया याद

आजादी आंदोलन के महानायक अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को अधिवक्ता मंच इलाहाबाद की ओर से अधिवक्ताओं ने आजाद पार्क पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान अधिवक्ता मंच के सदस्यों ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद विचारों को आत्मसात करने पर बाल दिया. अधिवक्ता मंच इलाहाबाद के बैनर आयोजित कार्यक्रम में साम्प्रदायिकता के विरोध में अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे.

Breaking News

कोर्ट न्यूज : रोहित हत्याकांड में पुलिस को चकमा देकर दो आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, कोर्ट ने भेजा जेल

गत शनिवार को बांसडीह कोतवाली के सामने हुए हत्याकांड के मामले में दो आरोपितों ने पुलिस को चकमा देते हुए मंगलवार को सीजेएम शांभवी यादव के न्यायालय में अपने अधिवक्ता के साथ आत्म समर्पण कर दिया.जहां न्यायालय ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए चौदह दिनों के रिमांड पर पूछताछ करने के उपरांत जिला जेल भेजने का आदेश दे दी है।

Breaking News

रोहित हत्याकांड : पुलिस के हत्थे चढ़े दो हत्यारोपी

बांसडीह कोतवाली गेट के सामने हुए रोहित पांडेय हत्याकांड में बलिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्याकांड में नामजद पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये के दो इनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

Breaking News Health

रामायण प्रसाद सिंह बने शहर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर

बलिया : पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने जनहित व प्रशासनिक हित में प्रभारी आईजीआरएस सेल निरीक्षक रामायण प्रसाद सिंह को तात्कालिक प्रभाव से निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली बलिया के लिए स्थानान्तरित किया है। पुलिस अधीक्षक ने आदेश से अवगत होकर तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित निरीक्षक को दिया है।

Breaking News

रोहित हत्याकांड : सैकड़ो युवाओं ने किया एसपी आफिस पर प्रदर्शन, एएसपी को सौंपा पत्रक

बांसडीह कस्बा निवासी रोहित पाण्डेय की बांसडीह कोतवाली गेट पर हुई हत्या के विरोध में सोमवार को सैकड़ों युवाओं ने एसपी आफिस पर प्रर्दशन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में युवाओं ने अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी को पत्रक देकर 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने, बांसडीह कोतवाल सहित सभी सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने तथा रोहित पाण्डेय के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग किया। युवाओं ने चेताया कि तय सीमा के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसके प्रशासन के अफसर जिम्मेदार होंगे

Breaking News Crime National Politics State

पुलिस को चकमा देकर आरोपी ने कोर्ट में किया समर्पण,भेजा जेल

खेजुरी बाजार में सरेआम बृजेश सिंह की दिन में हुई थी नृशंस हत्या विधि संवाददाता बलिया: दो माह 20दिनों पूर्व खेजुरी बाजार में बृजेश सिंह नामक युवक को साढ़े ग्यारह बजे दिन में सरेआम पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में कुर्की आदेश होने के उपरांत सोमवार को आरोपी अजय सिंह उर्फ सोनू ने पुलिस […]