कला उत्सव में स्कूली बच्चों ने बिखेरा हुनर
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन हुआ। जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने 12 विधाओं में प्रतिभाग कर अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
Section
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन हुआ। जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने 12 विधाओं में प्रतिभाग कर अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
बाबा बालखंडी नाथ धाम, दिउली में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आयोजकत्व में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से बताया कि अटूट गुरु भक्ति, दृढ़ संकल्प और भगवान शिव पर अटूट विश्वास जीवन को सुखी, संस्कारवान और वैभवशाली बना देता है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य के भीतर आडंबर समाप्त होकर सहजता और सरलता आती है, तब भोलेनाथ की कृपा स्वतः बरसने लगती है। मानव जन्म की महत्ता बताते हुए कहा कि 84 लाख योनियों में केवल मनुष्य योनि ही ऐसी है, जिसमें भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। उन्होंने वर्षा की बूंद का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे सीप में गिरकर वही बूंद मोती बन जाती है, उसी प्रकार शिव कृपा से जीवन भी अनमोल बन सकता है। पंडित मिश्रा ने समुद्र से सीख लेने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जिस प्रकार समुद्र अनुपयोगी वस्तुओं को बाहर कर देता है और बहुमूल्य रत्नों को अपने भीतर सुरक्षित रखता है, उसी प्रकार मनुष्य को भी दूसरों के दुख-दर्द और विश्वास को हृदय में संजोकर रखना चाहिए। दक्षिणामूर्ति स्वरूप का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि भगवान शिव ने सनक, सनंदन, सनातन और सनत्कुमार ऋषियों की शंकाओं का समाधान मौन रहकर किया और आदिगुरु के रूप में ज्ञान प्रदान किया।
बाबा बालखंडी नाथ परिसर में आयोजित शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिवत्व व आध्यात्मिक चेतना आदि के बारे में बताया। कहा कि संसार पर भरोसा करने वाले को निश्चित ही धोखा मिलेगा लेकिन जो भोलेनाथ पर भरोसा करता है, उसको कभी धोखा नहीं मिलता है और वह सारे सांसारिक सुखों को भोगते हुए अंत मे इस सांसारिक मोह माया से मुक्त हो जायेगा। कथा का शुभारम्भ पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा व्यासपीठ पर बैठने से पहले विघ्नहर्ता श्री गणेश जी व भोलेनाथ की पूजा करने के बाद किया गया।
लखनऊ चौक स्टेडियम के लालजी टण्डन बहुउद्देशीय हॉल में 19- 20 जुलाई तक चलने वाले द्वितीय डब्ल्यू.एम.एस.के.एफ. ऑल इंडिया कराटे चैम्पियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद के कराटे खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण तथा 4 कांस्य समेत कुल 10 पदकों पर कब्जा जमा कर बलिया का परचम लहराया।
बलिया का सनबीम स्कूल जो निरंतर अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कर्तव्यबद्ध रहता है तथा उनके लिए सदैव विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। इसी क्रम में विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों की बौद्धिक प्रबलता की जांच एवम विकास हेतु दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता चतुरंग 2025 का आयोजन किया गया था. जिसका समापन दिनांक 20 जुलाई 2025 को प्रतियोगियों के परिणाम घोषणा के साथ कर दिया गया।
Ballia News: कटहल नाले के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 18 करोड़, लाइटें और बेंच भी लगेंगे
यूपी के वाराणसी जिले के एक होटल में 23 मार्च 2025 को सहेली फाउंडेशन के तत्वावधान में डायरेक्टर अनिल यादव के नेतृत्व में मेकअप कम्पटीशन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें यूपी व बिहार के विभिन्न जिलों के सैकड़ो ब्यूटीशियन संचालकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बलिया जिले की रिया मेकओवर एकेडमी एंड मेकअप स्टूडियो की संचालिका रिंकू पटेल को हिंदी सीने की मशहूर अभिनेत्री इसिका कोपिकर ने बेस्ट अवार्ड, क्राउन व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वर्ष 2024 में रिंकू पटेल मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल द्वारा भी सम्मानित हो चुकी है।
सीएम के निर्देश पर कार्रवाई-थानाध्यक्ष नरही पन्नेलाल व समस्त कोरंटाडीह चौकी सस्पेंड, नौ पुलिस कर्मियों पर भी हुआ एफआईआर, जांच अभी जारी बलिया : यूपी-बिहार का बार्डर वाला थाना नरहीं वसूली के लिए कई दशक से सुर्खियों में...
भारतीय मजदूर संघ बलिया ने राष्ट्रश्रषि श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया 70 वां स्थापना दिवस. संघ के जिला अध्यक्ष श्री सहदेव चौबे के,विभाग प्रमुख डा.दिवाकर तिवारी एवं मुख्य अतिथि रमेश सिंह जी प्रधानाचार्य नागजी ने श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर, एवम् दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बलिया। शहर कोतवाली पुलिस के लाख कोशिश के बाद भी आनंद नगर मोहल्ले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं लेकिन रहा है. सीसीटीवी फूटेज में दिखने के बाद भी चोर दिनदहाड़े चोरी कि घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा. पिछले 15/16...
शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक सिर चढ़कर बोलने लगा है. पुलिस से बेखौफ़ चोरों ने मंगलवार को दिनदहाड़े एक शिक्षक के मकान में घुसकर जेवरात सहित लाखों के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना कि जानकारी शिक्षक के घर लौटने पर हुई. जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खांगला गया. इस मामले शिक्षक कि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दिया है. लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है.शहर कोतवाली क्षेत्र के आनन्द नगर निवासी ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने अपने आवास पर चोरी होने कि सूचना देकर रिपोर्ट करायी है.
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में राज्य कर, विभाग बलिया द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती को *व्यापार कल्याण दिवस* के रूप में मनाया गया।यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ने भामाशाह की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।यहां पर कलेक्ट्रेट सभागार के बरामदे में विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादों के स्टाल लगाए गए थे, जिसका मुख्य विकास अधिकारी ने अवलोकन भी किया।