बलिया। शहर कोतवाली पुलिस के लाख कोशिश के बाद भी आनंद नगर मोहल्ले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं लेकिन रहा है. सीसीटीवी फूटेज में दिखने के बाद भी चोर दिनदहाड़े चोरी कि घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा. पिछले 15/16 जुलाई की रात से कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंद नगर मे शुरू हुई चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं लें रहा है। तीनों चोरियो की सूचना कोतवाली पुलिस को मिल चुकी है। लेकिन अब भी पुलिस मुकदमा दर्ज करने में हिला हवाली कर रही है.

गुरुवार को देश की सुरक्षा मे जम्मू कश्मीर मे तैनात जवान के आनंद नगर स्थित किराये के मकान मे दिन के 12 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट के बीच कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से नगदी सहित लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर गया। सीसीटीवी फुटेज में यह साफ दिख रहा हाँ कि यह चोर छाता ओढ़े या मुँह बांधकर घरों में घूस रहा है। जम्मू में सेना देश कि रक्षा में तैनात जवान राम नारायन यादव की पत्नी गृहनंदिनी रोज की भांति 12 बजकर 40 मिनट पर बच्चों को स्कूल से आने के बाद सड़क पर लेने गयी थीं और 1 बजे आयी तो चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर निकल गया।

मकान मालिक तारकेश्वर मिश्र का कहना है कि दिनदहाड़े हो रही चोरियों से मुहल्ले मे दहशत व्याप्त हो गया है। उन्होंने जल्द चोर को पकड़ने की मांग की है। बता दे कि पड़ोसी के सीसीटीवी फुटेज मे चोर छाता लगाये हुए जा रहा है।

बता दें कि 16 जुलाई की सुबह आनंद नगर निवासी शिक्षक ज्ञान प्रकाश उपाध्याय पुत्र श्री जयप्रकाश उपाध्याय एडवोकेट के घर भी आज चोरी करने वाला ही चोर सीसीटीवी मे दिखा था। यह अपनी पीठ पर पिठू बैग और छाता लेकर चल रहा है। कही पहचान छुपाने के लिये गमछा का प्रयोग कर रहा है, तो कही छाता ओढ़ कर पहचान छुपा रहा है। चोर कुछ लंगड़ाते हुए भी चल रहा है। वही 15/16 जुलाई की रात मे हुई चोरी की बात करें तो डॉ. अनिल कुमार एडवोकेट के घर रात को साढ़े बारह बजे के आसपास घटना को अंजाम देकर कर लाखों रूपये के जेवरात व 27 हजार नगद लेकर चम्पत हो जाते है। पीड़ित द्वारा 112 को डायल किया जाता है, पुलिस आती है. लेकिन कोतवाली पुलिस आजतक एफआईआर भी नहीं दर्ज करती है। यहां तक कि पीड़ित अधिवक्ता अनिल कुमार ने एसपी से भी मुकदमा दर्ज करने कि गुहार लगायी है. लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया ऐसे में पीड़ित को पुलिस से भी भरोसा उठने लगा है उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित महक में के आला अफसर से इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई.लगातार चार दिनों से हो रही तीन चोरी की घटनाओं से आनंद नगर में चरों के आतंक से भय का माहौल व्याप्त है।

कोतवाली पुलिस की कक्षप गति से सुराग जुटाने लगी हुई है जिससे मोहल्ले के लोगों मे आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मंडी चौकी इंचार्ज और शहर कोतवाल दोनों लोगों की दक्षता पर नागरिकों द्वारा उंगली उठायी जा रही है। अब देखना है कि शहर कोतवालि पुलिस इस शातिर व लंगड़े चोर को कितनी जल्दी पकड़ पाते है। कोतवाली पुलिस भारी पड़ती है या चोर, यह देखने वाली बात होगी। यह चोर कहीं चौथी चोरी कि घटना को भी अंजाम देकर न निकल जाये.