बलिया : भारतीय मजदूर संघ बलिया ने राष्ट्रश्रषि श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया 70 वां स्थापना दिवस. संघ के जिला अध्यक्ष श्री सहदेव चौबे के,विभाग प्रमुख डा.दिवाकर तिवारी एवं मुख्य अतिथि रमेश सिंह जी प्रधानाचार्य नागजी ने श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर, एवम् दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए जिला मंत्री राजू राय जी ने बताया कि 23 जूलाई 1955 को देश और श्रमिकों के हित में श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना किया। और नारा दिया कि देश के हित में करेंगे काम ,काम का लेंगे पूरा दाम। स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 जूलाई 2024 से 23 जूलाई 2025 तक एक वर्ष तक कार्यक्रम चलाया जायेगा.
सभा में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में कोषाध्यक्ष- श्रीरंजन तिवारी जी, संचालन सह जिला मंत्री- श्री अनिल कुमार शुक्ला जी, आशा बहु एवम् अन्य संगठनों अंजना तिवारी, कृष्णा जी,राजेंद्र मिश्र जी, मात्र शक्ति एवं बहनों व अशोक तिवारी,हरिशंकर वर्मा, एव उर्मिला जी,अशोक दुबे , ए एन सिंह जी आदि ने भाग लिया।