अब तक जिले के जनप्रतिनिधियों ने आम जनता ठगने का किया है काम

बलिया : जिले की बागी धरती से संसदीय सीट पर ताल ठोंकने के लिए भारतीय जननायक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन वैभव सिंह ने राजनीतिक गालियारे में सुर्खियों में है. बलिया की राजनीति में विकास मुद्दे पर ताल ठोंकने की तैयारी कर रहे कैप्टन वैभव सिंह ने विशेष भेंटवार्ता में अपने राजनीति करियर का खुलासा करते हुए बताया कि वे बागी धरती का अनदेखा किये जाने से काफ़ी नाराज है.

वैभव सिंह ने कहा जिस तरह से आजादी के आंदोलन में बलिया का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है. उस हिसाब से जिले का चातुर्दीक विकास नहीं हो पाया है. एक सवाल के जवाब में बताया कि जिस जिले ने प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जैसा सपूत पैदा किया हो. उस जिले की इतनी बदतर हालत हो, इसके लिए कहीं न कहीं हमारे राजनेता तथा राजनैतिक दुर्व्यवस्था जिम्मेदार है.

कैप्टन वैभव सिंह कहा कि अब तक बलिया जैसे जिले में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज न बन पाना हमारे लिए शर्म की बात है. एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारे दादा स्वतंत्रता आंदोलन में अपना योगदान दिए थे. लेकिन उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके जिले कि यह दशा होगी. कहा कि हमें राजनीति नहीं आती, लेकिन अपने बागी तेवर की दुर्दशा देखने बाद मैंने खुद निर्णय ले लिया है कि जिले में विकास के लिए व समाज कि उन्नति के लिए जरूर लाडूँगा. इसके लिए चाहे मुझे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े.

https://youtu.be/SyrW1TlfGTA?si=JzcmVs2mK-Rg4QFf
बाईट-कैप्टन वैभव सिंह,प्रत्याशी बलिया लोकसभा।

उन्होंने कहा कि आजादी के 77 साल बाद भी लोगो को सरकारें न तो शिक्षा दिला पायी और न तो रोजगार. उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया कि महंगाई, विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार के नाम पर लोगों को ठगने वाली पार्टियों को इस बार के लोकसभा चुनाव ने जवाब जरूर दे. कहा कि हमारी पार्टी पुरे देश में 65 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. कहा की अब तक की सभी सरकारों ने युवाओं के साथ खेल खेला है. कहा की शिक्षा का बाजारीकरण भी इसके लिए जिम्मेदार है. किशोर बच्चों को पढ़ायी के साथ सिर्फ कोर्स के साथ तकनीकी शिक्षा दी जाय तो लाखों रूपये युवाओं को मेडिकल व तकनीकी शिक्षा के लिए गँवाने नहीं पड़ते.

कैप्टन वैभव सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली समेत तमाम समस्याओं से लोगों का समस्याओं का समाधान कराने में जुटे है. अभी हर इलाके में युवाओं कि टीम खड़ी करने में लगे है. कहा कि बलिया लोकसभा सीट से अभीतक बीजेपी हो या सपा किसी ने अपना उम्मीदवार घोषित नही किया है. फिर भी युवा वर्ग के भारतीय जननायक पार्टी से कैप्टन वैभव सिंह ने अपना ताल ठोका है.

इस दौरान उन्होंने बताया कि लोग तमाम समस्याओं से जूझ रही है. पीड़ित जरूरतमंद लोगों के पास पहुच कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करवा रहे हैं. सिंह का दावा है कि बेरोजगारी और शिक्षा का अभाव उनके चुनाव का प्रमुख मुद्दा होगा.

उन्होने कहाकि बलिया के नौनिहालों को समुचित शिक्षा, सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें और युवाओं को रोजगार के लिये वो चुनावी संघर्ष कर रहे हैं.