'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत जनभागीदारी और सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज नगर पालिका अध्यक्ष माननीय संत कुमार गुप्ता उर्फ 'मिठाई लाल' से मुलाकात की गई। बैठक के दौरान उन्हें अभियान की संपूर्ण जानकारी दी गई और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई।

मुलाकात के मुख्य बिंदु:
सफाई कर्मियों की सेहत सर्वोपरि: नगर पालिका के समस्त सफाई कर्मचारियों की जांच हेतु आधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से कैंप लगाने की अनुमति नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार द्वारा प्रदान की गई है।
कूड़ा वाहनों से जन-जागरूकता: जनपद के लाउडस्पीकर युक्त कूड़ा वाहनों के माध्यम से टीबी मुक्त अभियान का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार करने पर भी सकारात्मक वार्ता हुई।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.