देशभर के मेडिकल स्टोर 20 मई 2026 को एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल (Chemist Strike) के आह्वान पर बंद हैं। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर करीब 12.4 लाख से अधिक केमिस्ट और फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर्स इस बंद में शामिल हैं। बलिया जिले में बीसीडीए के नेतृत्व में बंद कों पूरी तरह से सफल बनाने के लिए टीमें गठित कि गयी है।
बीसीडीए के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते ऑनलाइन दवा कारोबार कों बढ़ावा मिल रहा है। ऐसे में लोकल स्तर पर दवा का कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। चेताया कि केंद्र अपने गलत निर्णय कों वापस नहीं लेती है तो उसे इसका गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। सचिव बब्बन यादव ने भी ऑनलाइन दवा कारोबार कों बढ़ावा देने के लिए केंद्र कों जिम्मेदार बताया।
हड़ताल और मेडिकल स्टोर बंद होने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:
1. ऑनलाइन और ई-फार्मेसी का विरोध
दवा व्यापारियों का मुख्य विरोध ई-फार्मेसी (Online Medicine Platforms) के तेजी से बढ़ते और अनियमित कारोबार के खिलाफ है। उनका आरोप है कि बिना पुख्ता कानूनी ढांचे और सख्त निगरानी के ऑनलाइन दवाएं धड़ल्ले से बेची जा रही हैं।
2. भारी डिस्काउंट (Deep Discounting) से नुकसान
बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियां और ऑनलाइन ऐप्स दवाओं पर 20% से 50% तक का भारी डिस्काउंट दे रहे हैं। स्थानीय खुदरा (रिटेल) केमिस्ट्स के लिए इतने कम दाम पर दवा बेचना मुमकिन नहीं है, जिससे छोटे दुकानदारों का अस्तित्व खतरे में आ गया है।
3. मरीजों की सुरक्षा और नकली दवाओं का खतरा
केमिस्ट संगठनों का दावा है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिना सही जांच या वेरिफिकेशन के बार-बार एक ही प्रिसक्रिप्शन का इस्तेमाल कर दवाइयां (जैसे एंटीबायोटिक्स और नशीली दवाएं) डिलीवर की जा रही हैं। इसके अलावा एआई-जेनरेटेड (AI-generated) नकली प्रिसक्रिप्शन और नकली दवाओं की सप्लाई का खतरा भी काफी बढ़ गया है।
क्या खुला रहेगा?
आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन दवा सेवाएं (Emergency Medicine Services) जारी रखी गई हैं। अस्पतालों से जुड़े मेडिकल स्टोर, जन औषधि केंद्र, अमृत फार्मेसी और कुछ प्रमुख फार्मेसी चैनल्स इस हड़ताल के दौरान खुले रहेंगे।
यदि आपको नियमित रूप से किसी दवा की आवश्यकता है, तो किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल व मेडिकल स्टोर से संपर्क कर सकते हैं।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.