बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (BCDA) के पदाधिकारियों द्वारा जनपद के सांसद सनातन पाण्डेय से भेंट कर आगामी 20 मई के प्रस्तावित बंद/व्यापारिक मुद्दों एवं दवा व्यवसायियों से संबंधित महत्वपूर्ण समस्याओं और मांगों के विषय में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से दवा व्यापारियों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को सांसद के समक्ष रखा गया।
Ballia
देवाश्रम संस्था ने शव का किया अंतिम संस्कार
देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया के तत्वावधान में अपरान्ह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार महावीर घाट श्मशान बलिया में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह ने देते हुए बतया कि थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 237/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम 22.04.2026 को अपराह्न में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया
”टीबीमुक्त भारत अभियान” के तहत वरिष्ठ नागरिकों का निःशुल्क एक्स-रे परीक्षण
। ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ को गति देते हुए गुरुवार को जननायक चंद्रशेखर नगर स्थित सीनियर सिटीजंस पार्क में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री नारद राय की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई और अत्याधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से फेफड़ों का परीक्षण किया गया।
आईएमए व बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला, न्याय का डीएम ने दिया भरोसा
अपूर्वा हॉस्पिटल प्रकरण में बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन व बलिया मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बलिया का संयुक्त प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से गुरुवार की शाम उनके आवास पर मिला। इस अपूर्वा हॉस्पिटल में हुई घटना की जानकारी देते हुए हॉस्पिटल को विधिक नियमों के विपरीत सील करने तथा चार चिकित्सकों एवं एक स्वर्ग सिधार चुके चिकित्सक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किये जाने की जानकारी देते हुए न्याय की मांग पत्र सौंपा। जिसपर डीएम ने न्याय का भरोसा दिलाया।




















Your IP Address : 216.73.216.218