Turns chaos into clarity.
Breaking News

भाष्कर तेवर तल्ख़ : पारा पहुंचा 45 के पार, जून में होगी झमाझम बारिश

देश भर के अधिकतर राज्यों में चिलचिलाती गर्मी से आमजन परेशान है. राजधानी में तेज हवाएं चलने से  को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है. उमस के कारण 41 डिग्री तापमान में भी भी 50 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस की गई. आलम यह है पारा सभी रिकॉर्ड तोड़कर 48 डिग्री तक गर्मी का एहसास करा चुका है.
चिलचिलाती धूप के बीच लोग पसीने से भी भीगते नजर आए.

Breaking News

एनजीटी के आदेशों को ठेंगा, अब भी कटहल नाला में बेखौफ़ गिरा रहे सीवेज का पानी

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों को ठेंगा दिखाकर गंगा को मैला करने का क्रम लगातार जारी है। बलिया के कटहल नाला ने गिर रहे सीवेज का गन्दा पानी ट्रीट करने या उसे रोकने की दिशा में न तो नगरपालिका प्रशासन ही कोई सख्त कदम उठा रहा है न तो UPPCB के अफसरों ने उसे रोकने की दिशा कोई ठोस क़वायद की है. कटहल नाला के जरिये हर रोज गंगा में जाने वाला गन्दा पानी कब रुकेगा. ये तो जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं बता पा रहे हैं. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( एनजीटी ) के आदेशों का पालन करवाने के लिए महकमे के आला अफसर अब भी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

Breaking News

सनबीम स्कूल बलिया के एनसीसी कैडेटों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

बलिया के सनबीम स्कूल में विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ साथ सामाजिकता एवम मौलिक कर्त्तव्यों का बोध भी समय समय पर कराया जाता रहा है। इसी क्रम में 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के संदर्भ में विद्यालय के 90यूपी एनसीसी बटालियन एवम 93 यूपी एनसीसी बटालियन के कैडेटों द्वारा जिले के नागरिकों को मतदान करने हेतु प्रेरित करते हुए तथा मतदान के महत्व को समझाते हुए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

Breaking News

बेल्थरारोड के पूर्व चेयरमैन समेत चार के विरुद्ध मुकदमा

दवा कारोबारी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का है आरोप पिपरौली बड़ागांव के पास नहर मार्ग पर बदमाशों ने घटना को दिया था अंजाम बलिया। उभांव थाना के पिपरौली बड़ागांव के पास नहर मार्ग पर 22 मई की रात दवा कारोबारी पर बदमाशों ने पीछे से जान से मारने की नीयत […]

Breaking News

बलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

बलिया रेलवे स्टेशन के मेनलाइन पर एक्सलेटर सीढ़ी ब्रिज के सामने दो युवक अप मालगाड़ी की चपेट में आने से कट गए। घटना के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाने आयी. एक मृतक युवक की शिनाख्त उसके पॉकेट से मिले आधार के अनुसार शशिकांत खरवार 32 वर्ष पुत्र योगेश प्रसाद खरवार निवासी बहादुरपुर देवकली थाना कोतवाली तथा दूसरे मृतक युवक की शिनाख्त सूर्य प्रकाश सिंह 29 वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार सिंह निवासी नारायनगढ़ थाना रेवती के रूप में उसके हाथ पर लिखे पत्नी सत्या के नाम से की गई. शिनाख्त मृतक के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने की।

Breaking News

बच्चों को वाटर कलर के सिद्धांत एवं तकनीकी को सिखाया

बलिया : शहर के श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में प्रातः 7:00 से 10:00 तक ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला का प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक चल रहा है l यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य ललित कला अकादमी,उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से आयोजित किया गया है l अकादमी का उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों में […]

Breaking News Crime Health Politics State

खुलेआम दबंगई: एक युवक पर जानलेवा हमला के आरोपियों की पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तारी

शहर से सटे गड़वार रोड पर अगरसंडा स्थित एक मैरिज हॉल के पास बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था। घायल युवक अपने मित्र के साथ अस्पताल जा रहे थे, तभी बदमाशों ने निधरिया नई बस्ती के पास पुनः ईंट-पत्थर व धारदार हथियार से अटैक कर दिया. इस मामले में फेफना पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया. लेकिन गिरफ्तारी नहीं करने पर पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई किये जाने की गुहार लगायी है.

Breaking News

कोर्ट न्यूज: दुकानदार अभियुक्त को कोर्ट ने सुनाया 25 साल की सश्रम कैद व जुर्माना भी ठोका

लगभग एक साल पूर्व मोबाइल दुकानदार द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने व वीडियो बनाने के मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट प्रथमकांत की अदालत ने आरोपी पर दोष सिद्ध करार करते हुए 25 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही तीस हजार रूपये अर्थदंड से भी दंडित किया है ।

Breaking News

कोर्ट न्यूज: किशोर का शारीरिक शोषण करती थी युवती, पाक्सो एवं अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का कोर्ट ने दिया आदेश

जिला एवं सत्र न्यायालय के कैंपस के अदालतों में वर्तमान भौतिकता के परिवेश में लगभग अधिकांश पाक्सो से संबंधित मामले लड़कियों के साथ छेड़छाड़ , दुष्कर्म, आदि के आते रहे लेकिन सुनकर शायद आपको आश्चर्य होगा एक 25 वर्षीय लड़की ने नाबालिग -17 वर्षीय(वर्तमान में) लड़के को गलती से गया मिस्ड कॉल अज्ञात नंबर के जरिए बात करना शुरू किया और उसे अपने ग्रिप में लेकर शारीरिक एवं आर्थिक शोषण करती रही, आडियो, वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल कर घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया

Breaking News

एनजीटी ने अफसरों पर नहीं कसी नकेल तो मैली होती रहेगी निर्मल गंगा

गंगा में सीधे सीवेज कप पानी कटहल नाला के माध्यम से गिराने के मामले में एनजीटी के सख्ती के बाद भी ना तो नगर पालिका और ना ही यूपीपीसीबी के अफसर मामले में कुछ कड़े कदम उठाते दिख रहे हैं. आलम यह है कि कटहल नाला के माध्यम से गंगा में सीधे सीवेज गिराने पर UPPCB ने नगर पलिका बलिया के खिलाफ 2.30 करोड़ का जुर्माना लगाना कारगर साबित होता नहीं दिख रहा है. यह कार्रवाई एनजीटी की सख्ती के बाद यूपीपीसीबी ने की है. बलिया नगर पालिका परिषद के खिलाफ कार्रवाई से नगर पालिका के अफसरों की नींद उड़ चुकी है. हालांकि UPPCB भी इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नाले में सीवेज का पानी गिराने वालों की सूची बनानी शुरू कर दिया है. जिससे की उन सभी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके. गंगा नदी में प्रदूषण फैलाने पर यूपीपीसीबी ने बलिया के नगर पालिका परिषद पर 2.30 करोड़ रुपये का हर्जाना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर लगाया है.