बांसडीह-सहतवार मार्ग पर सोमवार की देर रात जितौरा गांव के पास बिहार के पटना से परीक्षा देकर घर लौट रहे बाइक सवार सगे भाईयों की बाइक सड़क किनारे खड़ी रोड रोलर से टकरा गयी। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरे युवक को ग्रामीणों व पुलिस ने गंभीर हालत में पीएचसी बांसडीह ले गये जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Author: Pradeep Gupta
काहे की ट्रिपल इंजन की सरकार, ज़ब नगर के ऐतिहासिक स्थालों पर कूड़ा-कचरा फेंकवा रही नपा सरकार
काहे का ट्रिपल इंजन की सरकार, ज़ब नगर में ऐतिहासिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा फेंकवा दिया जा रहा हो. नगर पालिका के चुनाव के समय नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी जीत दिलाने के लिए केंद्र प्रदेश के साथ ही नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का नारा दिया गया. जिसे विकास के लिए नगर के लोगों ने पूरा किया. इस नारे को पूरा करने के लिए नगर के व्यापारी सहित अधिकांश वर्ग समाज के लोगों ने नपा अध्यक्ष के पद पर संत कुमार मिठाई लाल जीत दिलाई थी. लेकिन नगर में कूड़े हेयर कम होने की जगह बढ़ना शुरू हो गया.
आगरा, कानपुर, लखनऊ सहित तीन जूता कारोबारियों के यहां आयकर विभाग की कार्रवाई, हड़कंप
आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। बीते दिन से शुरू हुई नोटों की गिनती का सिलसिला अभी थमा नहीं है। पूरा रात नोटों की गिनती होती रही। सुबह तक 60 करोड़ रुपये की रकम बरामद हुई है। इसी दौरान नोट गिनने की मशीन गर्म होकर बंद हो गई, जिसके बाद गिनती कुछ समय के लिए रोक दी गई। कार्रवाई में अबतक 60 करोड़ की नकदी मिल चुकी है। यह संख्या 100 करोड़ से ज्यादा निकलने की संभावना है।
कोर्ट की खबर : धोखाधड़ी करने के अभियुक्त को एक साल की सुनाई कारावास की सजा
लगभग बीस साल पुराने धोखाधड़ी कर कूटरचित पट्टा लिखवाने के मामले में शनिवार को सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांभवी यादव की अदालत ने आरोपी पर दोष सिद्ध करार दिया है और एक साल के कारावास की सजा से दंडित की है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक कोतवाली थाने द्वारा दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 464/2004 में सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकली गांव निवासी अभियुक्त राम आसरे पुत्र स्व.राम सिहांसन गौड़ को न्यायालय ने भादवि की धारा 420 के तहत दोषी पाकर उक्त सजा से दंडित की है।
कोर्ट से अचानक गायब हो गयी महिला आरोपी
जनपद में चाहे तहसील हो या मुख्यालय हर जगह भू माफियाओं का दबदबा व जलवा कायम है। यहां की जमीनी हकीकत यही है कि बेखौफ आपराधिक छवि के व्यक्ति इस धंधे में फल फूल रहे है और कही ना कही सरकारी तंत्र का एक तरीके से मिली भगत कहा जाय तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। क्योंकि सरकारी आंकड़े के हिसाब से इस जनपद में जितने अपराध कारित हुए है लगभग अधिकांश भूमि के कब्जा करने या जमीन से ही संबंधित है।
जिले में बदमाशों की दबंगई से हर कोई परेशान, एक ही युवक की सरेराह पिटाई
नगर सहित आसपास के इलाकों में दबंगों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों हनुमानगंज पुलिस चौकी के पास एक छात्रनेता को गोली मारने के मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक नया मामला सामने आ गया. शहर से सटे गड़वार रोड पर अगरसंडा स्थित एक मैरिज हॉल के पास बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक अपने मित्र के साथ अस्पताल जा रहे थे, तभी बदमाशों ने निधरिया नई बस्ती के पास पुनः ईंट-पत्थर व धारदार हथियार से अटैक कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

















Your IP Address : 216.73.217.32