108 कुंडीय महायज्ञ के पवित्र धुएं से भृगुनगरी का वातावरण हुआ धार्मिक
गायत्री परिवार द्वारा गायत्री शक्तिपीठ महाबीर घाट मार्ग पर आयोजित गायत्री माता प्रतिमा प्राणप्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव और 108 कुंडीय महायज्ञ में बुधवार को देव पूजन के बाद महायज्ञ की आहूति प्रारंभ हुई। यज्ञकुंड से निकले पवित्र धुएं से महर्षि भृगु की नगरी का वातावरण धार्मिक और वेदमय गायत्री मय हो गया।मंगलवार को भव्य कलशयात्रा के बाद बुधवार की सुबह गायत्री शक्तिपीठ परिसर में देव पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। देव पूजन के बाद परिसर में महायज्ञ की शुरुआत हुई।