सावधान गुलाबी ठंड की दस्तक : जोड़ों के दर्द पर रखे पैनी नजर
अब गुलाबी ठंड शुरू हो गई है ऐसे में शरीर को फिजिकल वार्म अप जरूरी है, वर्तमान परिवेश व भाग दौड़ की जिंदगी में लोग शरीर पर अधिक ध्यान नहीं दे पा रहे रहे हैं. अनियमित दिनचर्या के चलते सौ में से 60 फीसदी लोग सर्वाइकल स्पोनलिटिस, गठिया व जोड़ों की बीमारी ग्रसित हैं. ठंड बढ़ने के साथ ही जोड़ों के दर्द भी शरीर में जगह बनाने लगते हैं. ऐसे में हम सभी को सावधान रहकर नियमित व व्यायाम युक्त दिनचर्या शुरू करनी होगी. इसके लिए नियमित व्यायाम बहुत जरूरी है. शरीर को दुरुस्त रखने के लिए आपको नियमित होना सबसे जरूरी है.