Maharashtra Vidha Sabha Election/Chunav Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि प्रदेश में फिर एक बार महायुति की सरकार बनने जा रही है। महायुति की आंधी के आगे महाविकास अघाड़ी कहीं नहीं टिकी और 288 में सिर्फ 55 सीटें ही जुटा पाई। महायुति को 223 सीटें मिली हैं।

गठबंधन की इस बड़ी जीत पर सीएम एकनाथ शिंदे ने तमाम मतदाताओं का धन्यवाद किया है। वहीं दूसरी ओर देवेंद्र फडणवीस ने सीएम फेस पर अभी कुछ बी बोलने से मना कर दिया है। महाविकास अघाड़ी की ओर से उद्धव कि शिवसेना से सांसद संजय राउत नतीजों से खुश नहीं दिखे। उन्होंने इसपर सवाल उठाया है।
Comments
No comments yet.