
बलिया। साउथ अफ्रीका के डरबन में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलने वाले 11वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जनपद बलिया कि एकमात्र महिला खिलाड़ी गरिमा सिंह के अलावे खेलो इंडिया के राष्ट्रीय खिलाड़ी युवराज सिंह यादव, नेशनल स्कूल्स गेम विजेता करण सिंह व नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट हनी सोनी आज मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से साऊथ अफ्रीका के लिए रवाना हुए।
जनपद के उदयमान खिलाडियों के प्रशिक्षक राज्यस्तरीय कराटे कोच सुमित झा की मेहनत रंग ला रही है। आपको विदित हो कि महिला खिलाड़ी गरिमा ने अपने आठ वर्ष पूर्व कराटे खेल जीवन की शुरुवात के साथ ही कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा लगातार तीन बार स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट रही गरिमा ने नेशनल यूनिवर्सिटी में दो बार शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल कराटे में कांस्य पदक हासिल कर बमुश्किल अंतर्राष्ट्रीय कराटे में अपना मुकाम बनाया।
स्पोर्ट्स कराटे एसोसिशन ऑफ़ बलिया के अध्यक्ष सिहान बाल कृष्ण मूर्ति ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें देते हुए बताया की बलिया के खेल इतिहास में यह पहला मौका है जब जनपद के चार खिलाड़ी एक साथ कॉमन वेल्थ में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर दिनेश कुमार गुप्ता, एड. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. रितेश सोनी, डॉ. अखिलेश सिन्हा,आरिफ हुसैन, सुशील उपाध्याय, सावन सर, डा. समित सिन्हा, मुकेश कुमार, नकुल जी,अनिल,डाइटिशियन राजशेखर सनी,मंगलेश,सुरेंद्र गुप्ता, अजय वर्मा, शैलेश कुमार' राम जी' ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनायें दी।
Comments
No comments yet.