टैक्स वकालत के अनुभवों को जूनियर अधिवक्ताओं संग किया साझा


बलिया। टैक्स बार एसोसिएशन के जिला इकाई के तत्वावधान में वस्तु एवं सेवाकर कार्यालय भवन में उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के वकालत के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें टैक्सबार के अधिवक्ताओं ने वर्तमान समय में टैक्स वकालत की दशा पर प्रकाश डाला।

[smartslider3 slider="5"]


इस मौके पर टैक्स अधिवक्ता के रूपमें लगातार 50 साल की वकालत का समय पूरा करने वाले  व टैक्स बार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह को वस्तु एवं सेवाकर के डिप्टी कमिश्नर धवल प्रकाश, एसी विवेक कुमार,  एसी रविन्द्र कुमार ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। डीसी धवल प्रकाश ने कहा कि जिंदगी के महत्वपूर्ण समय में टैक्स बार व संबंधित कर विभाग में किये गए वकालत के अनुभवों को हम सभी अशोक जी से सीख के रूप में ग्रहण कर सकते हैं।इस मौके पर वरिष्ठतम अधिवक्ता के रूप सम्मानित होने के बाद अशोक कुमार ने कहा कि इस वकालत में सबसे महत्वपूर्ण यह है युवा अधिवक्ता बिना धन के कुछ समय तक सीखे तब जाकर उसे परिपक्वता मिलेगी। वह पीने कार्य में निपुणता प्राप्त कर सकेगा। कहा कि अब तक किसी अधिकारी व अधिवक्ता से कोई मतभेद नहीं रहा। कभी कभी किसी कर्मचारी सामंजस्य बिगड़ा भी उसे कभी भी दिल मे नहीं रखा। इस मौके पर उन्होंने युवा अधिवक्ताओं को अपने अनुभवों से अभिसिंचित किया। कहा कि आप पूरी तैयारी के साथ केस की प्रस्तुति करेंगे तो कोई दिक्कत नहीं आयेगी। बार के पूर्व अध्यक्ष बीएन पांडेय ने कहा कि हम व्यापारी व अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते है। इतना जरूर देखना पड़ता है विभाग का अधिकारी भी नाराज न हो और व्यापारियों का नुकसान न हो।  इस मौके पर टैक्स बार के वकीलों ने अपने सबसे सीनियर अधिवक्ता को माल्यर्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर  टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ,  अजय शंकर, प्रदीप कुमार गुप्त, जनक पांडेय, रजनीश सिंह, गणेश चौरासिया, विकास गुप्ता, संतोष अग्रवाल, संतोष राय, संतोष कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार पप्पूजी, प्रवीण पांडेय, शिव प्रताप वर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, अजय कुमार, प्रदीप वर्मा, ब्रजेश तिवारी, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता गुलाबचंद राम व बार के सचिव उमेश प्रताप ने किया।