दुबहर। जिस समाज में गरीबों, असहायों एवं नारियों की सेवा व सम्मान होता है, वह समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। उक्त बातें मंगल पांडेय विचार मंच के वरिष्ठ सदस्य एवं नगवा निवासी विश्वनाथ पांडेय ने स्व० पद्मावती पांडेय की स्मृति में रविवार को दर्जनों गरीब महिलाओं एवं पुरुषों में कंबल का वितरण करने के उपरांत कही। कहा कि निराश्रितो की सेवा एवं परोपकार से बढ़कर कोई उत्तम धर्म नहीं हो सकता है। मनुष्य जीवन की सार्थकता इसी में निहित है कि वह दूसरों के कल्याण पर भी ध्यान दे। कहा कि परोपकार के अभाव में मनुष्य का जीवन निष्फल होता है। इस मौके पर उदयशंकर पांडेय, राजीव पांडेय ,संजीव पांडेय, पवन चौबे, संतोष पांडेय, लाल पांडेय ,कल्लू पाठक ,सचिन मोहन पांडेय,अजीत पाठक 'सोनू', गोलू ,प्रियांशु एवं बब्बन विद्यार्थी आदि लोग मौजूद रहे।
[smartslider3 slider="5"]सेवा एवं परोपकार से बढ़कर कोई उत्तम धर्म नहीं: विश्वनाथ
दुबहर। जिस समाज में गरीबों, असहायों एवं नारियों की सेवा व सम्मान होता है, वह समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। उक्त बातें मंगल पांडेय विचार मंच के वरिष्ठ सदस्य एवं नगवा निवासी विश्वनाथ पांडेय ने स्व० पद्मावती पांडेय क...
31 Oct 2021
1 min read
10 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.