बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में एक ट्यूबेल ऑपरेटर की पत्नी के सामने ही दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। ट्यूबेल ऑपरेटर दिन में अपने खेत मे कटाई का कार्य कर रहा था। घटना की जानकारी होते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर भी घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजनों से मिलने के बाद मातहतों से भी घटना के बाबत जानकारी ली। आरोपियों की गिरफ्तारी किसी भी हाल में करने का निर्देश दिया।
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी राजेन्द्र कुमार यादव अपनी पत्नी के साथ खेत मे कटाई का काम कर रहा था। उसी दौरान एक युवक आकर उसे खेत मे ही गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ भागे तो देखा कि राजेन्द्र का शरीर खून से लथपथ था और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही राजेन्द्र के परिजन भी खेत मे पहुंच गए। घटना की जानकारी होने पर इलाका की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। सूचना के बाद एसपी भी मौके ओर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक ट्यूबेल ऑपरेटर है और अपने खेत मे कटाई का कार्य कर रहा था। उसी दौरान किसी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। हत्या के कारणों पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। मौके पर पहुंचे एसपी राजकरण नय्यर ने गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने का निर्देश थानाध्यक्ष बांसडीहरोड को दे दिया। घटना के बाद जहां पीड़ित परिवार में मातम पसर गया। वहीं पुलिस का भय कम होने से इलाके दहशत व्याप्त है।
Comments
No comments yet.