बलिया। एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण ने आगामी विधानसभा चुनाव- 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कोरंटाडीह डाक बंगला में डीआईजी आजमगढ़ व एसपी बलिया तथा बिहार राज्य के अधिकारीगण के साथ अन्तर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग आयोजित की। जिसमें बलिया जिले से बिहार के बॉर्डर वाले जिलों से चुनाव के दौरान होने वाली गड़बड़ियों पर रोक लगाने के विषय पर चर्चा की गई।
एडीजी ब्रजभूषण ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यूपी के बलिया जिले से बिहार के तटवर्ती बार्डर वाले जिले बक्सर, सारण, भोजपुर, सिवान जिले है। यही नहीं बलिया के 13 मतदान केंद्र गंगा नदी उस पार है जो बिहार के गांवों से घिरे हुए है। उन मतदान केंद्रों के साथ अन्य सीमावर्ती जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले अराजकतत्वों पर रोक लगाने के लिए दोनों प्रदेश के अधिकारियों की मीटिंग में रिवर पेट्रोलिंग, सड़क मार्ग पर बैरिकेडिंग आदि मुद्दों पर चर्चाएं की गई। ताकि बिहार की तरफ से आकर कोई अवांछनीय तत्व यूपी में होने वाले मतदान में समस्या न पैदा कर सके। इसके साथ ही बिहार की तरफ से अबैध असलहों की तस्करी और बड़ी मात्रा में शराब का इधर से उधर जाने की शिकायतें आती रहती है जिस पर रोक लगाने के लिए दोनों तरफ की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से कदम उठाए जाने पर सहमति बनी। उन स्थानों को चिन्हित ओर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही दोनों तरफ की टीमें मिलकर वर्क करेगी ताकि तस्करी पर रोक लगाई जा सके।
Comments
No comments yet.