आम आदमी पार्टी से ही है अब विकास की उम्मीद

बलिया। आम आदमी पार्टी कार्यालय बलिया पर आज पार्टी के उत्तर प्रदेश सह प्रभारी अनूप पाण्डेय ने कार्यक्रताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इस उम्मीद और विश्वास से आम आदमी पार्टी की तरफ देख रही हैं कि दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश का विकास आम आदमी पार्टी ही कर सकती हैं। कहा कि केजरीवाल की सरकार बनते ही हर युवा को पांच हजार प्रति माह बेरोजगारी भत्ता तब तक दिया जाएगा जब तक उसे नौकरी नहीं मिल जाती हर साल प्रदेश के दस लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा सरकार बनते ही सडक़ बिजली पानी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं हर व्यक्ति के लिए निशुल्क किया जाएगा महिलाओं की सुरक्षा सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगीं किसानों की आय दोगुना किया जाएगा इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार, जिला महासचिव राजेश सिंह, सचिव शोभनाथ सिंह, नगर अधयक्ष अशोक गुप्ता, भीम राव अमबेडकर महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव उषा राय, लक्ष्मी मिश्रा, अनीता ठाकुर, कनकना सिंह, सुजीत सिंह, भीम सिंह, विश्वजीत सिंह, जयन्त, अतुल, दीपू मास्टर, विक्की मास्टर, हरि सिंह, दिनेश सिंह, उमाशंकर सिंह , चेगन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।