*नहीं चेते प्रशासन के अफसर तो हो सकती है अनहोनी
चिलकहर। विधानसभा चुनाव जहां अपने पूरे शबाब पर है, वहीं दूसरी तरफ गड़वार थाना क्षेत्र इन दिनों शराब माफियाओं के लिए पूरी तरह सेफ जोन बनकर रह गया है। प्रत्याशियों के चहेतों के यहां शराब की खेपे देर रात उतारी जा रही है। वहीं पूरे दिन देर शाम तक इसका वितरण का कार्यक्रम खूब चल रहा है। ऐसे में कहीं आजमगढ़ की घटना की तरह बलिया में भी घटना न दोहरायी जाए इसलिए क्षेत्रीय लोगों ने आबकारी समेत पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल रुप से रोक लगाने की मांग की है।
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव का पारा पूरी तरह से अपने चरम पर चल रहा है वहीं दूसरी तरफ प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने के लिए तमाम तरह के प्रलोभन दे रहे हैं ऐसे में युवा पीढ़ी इस समय खूब शराब की लत में आ रही है जिसका जीता जागता उदाहरण गडवार थाना क्षेत्र के विभिन्न चट्टी चौराहों पर शाम होते हुए देखने को मिलेगा हरियाणा निर्मित शराब की बोतलें और शीशियां इधर उधर फेंकी हुई देखी जा रही हैं। ऐसे में प्रत्याशी भी अपने पक्ष में मतदान के लिए लोगों को शराब से लेकर नगद रुपए के साथ ही मुर्गा और दारू की पार्टी दे रहे हैं देर रात तक यह सिलसिला खूब चल रहा है लेकिन प्रशासन के साथ ही जिले में पहुंचे निर्वाचन से संबंधित माइक्रो ऑब्जर्वर के साथ ही संबंधित अधिकारी कोई करवाई नहीं कर पा रहे हैं। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस संबंध में सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि यदि इस तरह की बात है तो इसकी जांच कराकर तत्काल अवैध शराब पर रोक लगाई जाएगी। वहीं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments
No comments yet.