मनियर/बलिया । मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी मुन्ना गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता के हत्या मे साजिशकर्ता के रूप आरोपित बनी व फरार चल रही सगी मौसी लक्ष्मीना देवी पत्नी स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
बताते चलें कि मुन्ना गुप्ता का शव लोहटा गांव के एक खेत में विगत 25 जनवरी को मिला था। मुन्ना गुप्ता की हत्या कर उसके मुंह के चमड़े को उधेड़ दिया गया था इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल की तो मृतक के सगे मौसेरा भाई अमित कुमार उर्फ गोलू एवं भरत गुप्ता पुत्र गण राजकुमार गुप्ता एवं एक अन्य शिवकुमार राजभर पुत्र रुदल राजभर सहित लक्ष्मीना देवी की संलिप्तता पायी थी। तीन लोगों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया था । वहीं साजिशकर्ता लक्ष्मीना देवी फरार चल रही थी । आरोपित लक्ष्मीना देवी पत्नी स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता मृतक की सगी मौसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
व्यापारी मुन्ना गुप्ता हत्याकांड में साजिशकर्ता सगी मौसी गिरफ्तार
मनियर/बलिया । मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी मुन्ना गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता के हत्या मे साजिशकर्ता के रूप आरोपित बनी व फरार चल रही सगी मौसी लक्ष्मीना देवी पत्नी स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ...
21 Feb 2022
1 min read
11 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.