दो मोबाइल नकलची समेत 12 लोग नकल करते टीम ने दबोचा

बलिया। विश्वविद्यालयी परीक्षा में मोबाइल नकलची हो या अन्य कोई नकलची हर प्रकार के नकल करने वालों पर नकेल कसने के लिए जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की टीम काफी सतर्क है। पिछले दिनों मोबाइल से नकल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के बाद भी मोबाइल से नकल करने वाले छात्र आदत से बाज नहीं आ रहै है। ऐसे में टीम के सदस्यों ने मंगलवार को अभियान चलाकर 12 छात्रों को नकल करते हुए पकड़े लिया। जिससे परीक्षा देने वालों में हड़कंप मची हुई है।
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के सेमेस्टर परीक्षा में मंगलवार को डॉ सुचेता प्रकाश, डॉ अजय पाण्डेय, कौशल पाण्डेय, रवि प्रताप शुक्ला की टीम द्वारा प्रथम पाली में, डीएस गर्ल्स डिग्री कालेज रतसर में दो, विषय हिंदी , किसान पीजी कालेज रक्सा में 02,विषय हिंदी ,बजरंग पी जी कालेज दादर में 04, विषय हिंदी ,नरहेजी पी जी कालेज नगरा में 04,विषय हिंदी ,दो छात्र मोबाइल से नकल करते पकड़े गए।समस्त पकड़े गए छात्र बी0ए0प्रथम सेमेस्टर के थे। द्वितीय पाली में देवेंद्र पी जी कालेज में 01 नकलची एमए गृह विज्ञान में पकड़ा गया।टीम लगातार चक्रमण करते हुए नकल विहीन परीक्षा कराने में सतत प्रयासरत है.