बलिया। उभांव पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ डांस करने वाले वायरल वीडियो के मामले में दो आरोपियों को एक देशी तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया। इन दोनों आरोपियों को तमंचे के साथ एक कार्यक्रम में नृत्य करने का वीडियो हाल ही में वायरल हो गया था। आला अफसरों के निर्देश पर उभांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना उभांव के उप निरीक्षक अशोक कुमार अपने हमराही पुलिस के साथ मुखबिर की सूचना पर सोमवार को सोशल मीडिया पर तमन्चा के साथ नाचते हुए वायरल हो रहे विडियो से संबंधित दो अभियुक्तों अरविन्द कुमार गोड़ पुत्र अर्जुन प्रसाद गोड़ निवासी तुर्तीपार थाना उभांव व आकाश उर्फ फूकन यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी ग्राम तुर्तीपार थाना उभांव जनपद बलिया को ग्राम तुर्तीपार मोड़ बहद ग्राम तुर्तीपार के पास से समय करीब सवा आठ बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना उभांव जनपद बलिया पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 156/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।