संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे 400 एनसीसी कैडेट्स
बलिया। नगर से सटे अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल में आयोजित 93 बटालियन एनसीसी बलिया के के सातवें दिन कैडेटों को फायरिंग के गुर सिखाए गए। संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 294 एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में आए 400 कैडेट्स में से करीब 200 कैडेट्स जनपद के नरही थाना क्षेत्र में स्थित फायरिंग रेंज पर पहुंचे और वहां फायरिंग प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्हें टारगेट के बारीकियों के बारे जानकारी दी गयी।
कैम्प में आये कैडेट्स सनबीम स्कूल से बसों में बैठाकर सुबह कैडेटों को नरही थाना क्षेत्र स्थित फायरिंग रेंज भेजा गया। फायरिंग प्रशिक्षण के दौरान एनसीसी कैडेटों में गजब का उत्साह दिखा। इस दौरान फायरिंग रेंज पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एम हनु राव, मेजर एस के पांडेय, लेफ्टिनेंट अजय प्रताप सिंह, गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर निकिता पाठक एवं सनबीम स्कूल के प्रशासक संतोष चतुर्वेदी, सूबेदार मेजर देवेन्द्र एवं हवलदार नरसिंह सहित बटालियन के सभी पीआई स्टाफ के सदस्यों ने कैडेटों को लक्ष्य के बारे कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बताया कि निशाना लगाते समय बहुत ही बारिकियों का ध्यान देना होता है।
Comments
No comments yet.