
बलिया। प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी छोटे-बडे राजनीतिक दल अपने-अपने जीतऊ उम्मीदवारों टिकट देना शुरु कर दिया है। ऐसे में बलिया जिले के सदर व बैरिया विधानसभा सीट के लए भाजपा और सपा जैसे दलों की निगाह एक दूसरे के टिकट पर टिकी हुई है। हालांकि भाजपा नगर विधानसभा के लिए ब्राह्मण उम्मीदवार के रुप में राज्यमंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला की जगह नागेंद्र पांडेय को उम्मीदवार बनाने के लिए मन बना चुकी है, वहीं भाजपा के बाद सपा सुप्रीमो ने फायरब्रांड के रुप में काफी चर्चा में रहने वाले पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाने का मन बनाया है। वैसे बैरिया विस क्षेत्र से भी भाजपा के लिए बयान देकर सुर्खियों में रहने वाले निवर्तमान विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट कटता हुआ नजर आ रहा है। इस बार विधानसभा सीट के लिए जहां मुक्तेश्वर सिंह व भरत सिंह में से किसी एक नेता का टिकट तय माना है। वहीं समाजवादी पार्टी भी बैरिया विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण चेहरा उतारने के लिए मन बना चुकी है। जिसमें सर्वाधिक चर्चा में चिलकहर से पूर्व विधायक सनातन पांडेय और मृत्युंजय तिवारी बब्लू का नाम है। भाजपा और सपा के ब्रेन माने जाने वाले कोर कमेटी के नेता अपने सूत्रों के माध्यम से कई बार कराए गये सर्वे के आधार पर ही टिकट देने के मूड में दिख रहे हैं। हालांकि कोई भी पहले अपना पत्ता खोलना नहीं चाह रहा है। ऐसे में अधिकांश विधानसभा की सीटों के लए उम्मीदवार तय होने के बाद भी बलिया और बैरिया विस की सीट पहेली बनी हुई है। वहीं बांसडीह से भी भाजपा नेत्री केतकी सिंह का नाम दो दिनों से सुर्खियों में रहने के बाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने सिर्फ तीन ही लोगों की सूची जारी कर अपनी डिमांड बढ़ाने का काम कर दिया। ऐसे में यह कहना मुश्किल लग रहा है कि बांसडीह से भाजपा गठबंधन अपनी सूची कब जारी करेगी। हालांकि भाजपा छोड़कर सपा में आए रामइकबाल सिंह भी टिकट को कंफर्म मानकर अपना अधिक समय विस क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में ही दे रहे हैं। जिससे उनके नाम की चर्चा को और अधिक बल मिल रहा है।

Comments
No comments yet.