जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में गुरुजनों को दिया गया टिप्स।

sunbeam school

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत आयोजित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला के तीसरे दिन के प्रथम सत्र में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा के शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार शनवाल ने कहा कि शिक्षण में सूचना एवं संचार तकनीकी का प्रयोग करने का कौशल आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने टेलीग्राम, फेसबुक, इ- बुक्स, गूगल मीट, गूगल कक्षा आदि की विशेषताओं एवं उपयोग पर बल दिया। इसके अलावा मूक, ब्लेंडेड (मिश्रित) अधिगम, फ्लिप्ड कक्षा, मूडल, हॉट पोटैटो, कहूट, फ्लिपग्रिड, इंसर्ट लर्निंग आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला।दूसरे सत्र में डॉ अनिल कुमार ने मल्टी मीडिया आधारित शिक्षण की तैयारी एवं प्रस्तुतिकरण को प्रतिभागियों के छोटे छोटे समूह में संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि आफ लाइन शिक्षण की तुलना में आन लाइन शिक्षण के लिए शिक्षकों में विषय वस्तु संबंधित ज्ञान, पेडोगजिकल् ज्ञान के साथ ही तकनीकी ज्ञान के समिश्रण की अत्यंत आवश्यकता है। कार्यशाला में विश्वविद्यालय परिसर के समस्त प्रध्यपकों के साथ ही डॉ संजीत सिंह, डॉ मुनेन्द्र पाल, डॉ राम तिरथ, डॉ ददन सिंह ने सक्रिय सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि यह कार्यशाला उ प्र उच्च शिक्षा परिषद के द्वारा स्थापित उत्कृष्टता केंद्र, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित है। कार्यशाला का संचालन उत्कृष्टता केंद्र के समन्वयक डॉ रमाकान्त सिंह ने किया।