बेल्थरा रोड(उभांव) अंतर्गत वंशी पैलेस के पास राहुल उर्फ आयुष को सिने में गोली मार उतारा मौत के घाट
◼️अभी तक कुल आठ आरोपित गैर जनपदों के जेलों में किए गए है निरुद्ध
विधि संवाददाता
बलिया : विगत 13दिसंबर 25 को शाम साढ़े छः बजे उभांव थाना क्षेत्र बेल्थरा रोड कस्बा अंतर्गत बंशी पैलेस के पास राहुल यादव नामक लड़के को घेर कर मनबढ़ युवकों ने उसके सिने में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दिए थे जिसमें उभांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वही के प्रतिभा वर्मा,सर्वजीत सिंह उर्फ गोलू, मो.फैज ,अभिषेक व विनोद यादव को गिरफ्तार कर सी जे एम शैलेष पांडेय के न्यायालय में पेश किए जहां न्यायालय ने पूछताछ के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में 14दिनों के रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया था। इसके उपरांत यह निर्मम हत्याकांड मात्र जनपद का नहीं बल्कि प्रदेश व देश स्तर का हाई प्रोफाइल चर्चित मामला बनता गया और बलिया पुलिस के लिए भी चुनौती साबित हुआ।
लेकिन मंगलवार को पुलिस को गिरफ्तार करने की मंशा पर उस समय पानी फिर गया जब आरोपी रोहित कुमार वर्मा निवासी रामलीला मैदान ,कस्बा बेल्थरा रोड,पवन सिंह मझवलिया उभांव एवं शिवम् राज सोनी उर्फ राज कस्बा बेल्थरा रोड थाना उभांव पुलिस को चकमा देकर हल्का नोक झोंक के बीच अपने अधिवक्ता के साथ सी जे एम कोर्ट में आत्म समर्पण के दिए। समर्पण के उपरांत न्यायालय ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए 14दिनों के रिमांड पर गैर जनपदों के जेल भेजने का आदेश दी है।
उल्लेखनीय हैं कि बेल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र के चौकियां मोड़ निवासी वादी मुकदमा आलोक यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13दिसम्बर 2025को समय लगभग साढ़े छः बजे शाम उसका मौसेरा भाई राहुल यादव उर्फ आयुष (यादव नगर) बेल्थरा रोड को राबिन सिंह ,पवन सिंह, रोहित एवं राज अन्य मिलकर वंशी पैलेस के पास गोली मार दिए जिसे गोली सीने में लगी। गोली लगने के बाद गंभीर अवस्था में उसे सीयर सी एच सी पहुंचाया गया जहां से डॉक्टर द्वारा मऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.