Ballia Breaking News UP Bihar

घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों का माल उड़ाया

बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के सरयां डीहू भगत गांव में सोमवार की रात्रि में मकान के अंदर कमरे का ताला तोड़कर 50 हजार नगदी, लाखों के सोने व चांदी के जेवरात सहित कीमती कपड़े उठा ले गए। पीडितों की माने तो चहारदीवारी फांदकर घर मे घुसे चोरों ने घर के मुखिया का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। बक्सा अटैची आदि से सामान निकालकर उसे अहाते में फेंक दिया था। चोरी की इस घटना से गांव में दहशत फैल गया है।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के सरयां डीहू भगत गांव के विजय प्रताप सिंह व उनकी पत्नी घर पर रहते है। उनका बाकी परिवार बाहर रहता है। प्रत्येक दिन की भांति सोमवार को भी पति-पत्नी भोजन करने के बाद अलग-अलग कमरे में सो गए। रात्रि को करीब दो बजे जब उनकी नींद खुली तो शौच करने के लिए दरवाजे को खोले। लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो दूसरे दरवाजे से बाहर आये। देखा कि उनके कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद है और अहाते में घर के सामान बिखरे पड़े है। अपनी पत्नी को जगाकर जब सभी कमरों में गए तो देखा कि जिस कमरे में गहने सामान आदि रखे गए है, उसका ताला टूटा हुआ था। कमरे में जाकर देखा तो उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ है और बक्सा सूटकेस गायब है। पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि कमरे में 50 हजार नगदी, 10 ग्राम सोने व आधा किलो चांदी के गहने गायब थे। इसके साथ ही 40 कीमती साड़ियां भी गायब थी। पीड़ित ने चोरी की सूचना स्थानीय थाने को दी जिसके बाद पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

आरटीआई आवेदन करने के लिए Visit उत्तर प्रदेश आरटीआई ऑनलाइन
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP

Enjoy Live Vivid Bharti
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20
Click here for more live radio
Advertisement
9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs
Click here for more live radio

कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें
donate
donate
Please donate to support our work
Pradeep Gupta
Turns chaos into clarity.